Welcome to
District Athletics Association
District Junior,Under 23, Senior Athletics Championship-2026 * NEW DATE
*(07th Sep 2026)*
* Entry Last Date: 05 September 2026*
* मेरठ *
DISTRICT Junior, Under 23, Senior Athletics Championship-2026 **07th Sep 2026 *(Last date of entry 05-09-2026)
जिला एथलेटिक्स के सचिव श्री अनु कुमार के अनुसार उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 23 वर्षीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता व सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर व अक्टूबर माह में होना सुनिश्चित किया जा रहा है। इन सभी प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए जिला एथलेटिक संघ इन सभी आयु वर्ग की जिला प्रतियोगिता 07 सितंबर 2026 को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के नवनिर्मित सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित कर रही है, इसके लिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन एंट्री जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट WWW.DAASPORT.COM के माध्यम से 5 सितंबर 2026 की मध्य रात्रि 11:59 तक करने की अनुमति होगी। सभी खिलाड़ी अपनी आयु वर्ग को अपनी जन्मतिथि के आधार से चयनित करके ही अपनी एंट्री करेंगे। प्रतियोगिता 07 सितंबर 2026 को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रात 9 बजे से प्रारम्भ होगी |
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आयु वर्ग इस प्रकार हैं:
OPEN (Men & Women)- Born on 8th October or Before
Under 23 Years – Born between 19-10-2003 & 18-10-2010
Under 20 Years – Born between 28-10-2006 & 27-10-2008
Under 18 Years – Born between 28-10-2008 & 27-10-2010
Under 16 Years – Born between 28-10-2010 & 27-10-2012
Under 14 Years – Born between 28-10-2012 & 27-10-2014
चैंपियनशिप और पात्रता विवरण:
- जूनियर वर्ग में चार आयु वर्ग होंगे बालक बालिकाओं के लिए 14,16, 18 व 20 वर्ष में प्रतियोगिता कराई जाएगी।
- सीनियर वर्ग में 23 वर्ष व ओपन पुरुष व महिला वर्ग में प्रतियोगिता कराई जाएगी ।
- राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की यूआईडी अनिवार्य है, बिना यूआईडी के राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकते।
- 18 वर्ष से नीचे की खिलाड़ी किसी भी लंबी दौड़ में केवल एक ही इवेंट में भाग ले सकते हैं जैसे 400 मीटर से ऊपर कोई भी खिलाड़ी केवल एक ही इवेंट कर सकता है अगर कोई खिलाड़ी दो इवेंट में एंट्री करवाता है तो उसकी जिम्मेदारी खिलाड़ी की खुद की होगी जिला एथलेटिक संघ के द्वारा पहले किया हुआ इवेंट ही माना जाएगा दूसरा इवेंट रद्द कर दिया जाएगा यह नियम केवल रेस इवेंट में ही माना जाएगा बाकी खिलाड़ी किसी भी दो इवेंट में प्रतिभाग कर सकते हैं।
आयु वर्ग के अनुसार इवेंट:
14 वर्ष : TRIATHLON-A ( 60m,LONG JUMP, HIGH JUMP), TRITHLON-B ( 60m,LONG JUMP, BACK THROW), TRIATHLON-C ( 60m,LONG JUMP, 600M)
16 वर्ष: 60m,600m,80m Hurdle, Long Jump, High Jump, Shot Put, Javelin Throw
18 वर्ष : 100m, 200m, 400m, 1000m, 5000m Race Walk, 110m Hurdle, High Jump, Long Jump, Shot Put, Discus Throw, Javelin Throw
20 वर्ष : 100m, 200m, 400m, 800m, 1500, 3000m, 5000m, 5000m Race WALK, 110m Hurdle, 400m Hurdle, 3000mSC, High Jump, Long Jump, Triple Jump, Shot Put, Discus Throw, Javelin Throw, Hammer Throw
23 वर्ष: 100m, 200m, 400m, 800m, 1500, 3000m, 5000m, 20Km Race WALK, 110m Hurdle, 400m Hurdle, 3000mSC, High Jump, Long Jump, Triple Jump, Shot Put, Discus Throw, Javelin Throw, Hammer Throw
ओपेन (पुरुष व महिला) वर्ग : 100m, 200m, 400m, 800m, 1500, 3000m, 5000m, 20Km Race WALK, 110m Hurdle, 400m Hurdle, 3000mSC, High Jump, Long Jump, Triple Jump, Shot Put, Discus Throw, Javelin Throw, Hammer Throw
DISTRICT JUNIOR TEAM SELECTION-2026 (Last date of entry 19-08-2026)
ज़िला एथ्लेटिक्स संघ के सचिव श्री अनु कुमार के अनुसार 61वी उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 25 अगस्त 2026 को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में किया जा रहा है| इस चैंपियनशिप के द्वारा उत्तर प्रदेश की टीम का चयन नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा | राज्य प्रतियोगिता मे चयन के लिए ज़िले के खिलाड़ियों को 19 अगस्त 2026 तक ज़िला एथ्लेटिक्स संघ कि वैबसाइट WWW.DAASPORT.COM के माध्यम से अपनी जन्मतिथि के अनुसार AFI के UID के माध्यम से अपनी एंट्री करनी होगी
Reckoning of Age for Junior Athletes:
Under 20 Years – Born between 17-09-2006 & 16-09-2008
Under 18 Years – Born between 17-09-2008 & 16-09-2010
Under 16 Years – Born between 17-09-2010 & 16-09-2012
Under 14 Years – Born between 17-09-2012 & 16-09-2014
चैंपियनशिप और पात्रता विवरण
1. जूनियर वर्ग में 4 आयु ग्रुप होंगे लड़के तथा लड़कियों के जिसमें Under 20,18,16 तथा 14 आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं कराई जाएगी ।
2.एंट्री करने के लिए एएफ़आई की यूआईडी अनिवार्य है | बिना यूआईडी के एंट्री नहीं हो सकती है |
3. . 18 आयु वर्ग से नीचे के खिलाड़ी किसी भी लंबी दौड में केवल एक ही इवेंट में भाग ले सकते हैं जैसे 400 मीटर से ऊपर कोई भी खिलाड़ी केवल एक ही इवेंट कर सकता है अगर कोई खिलाड़ी 2 इवेंट में एंट्री करवाता है तो उसकी जिम्मेदारी खिलाड़ी की खुद की होगी हमारे द्वारा पहला किया हुआ इवेंट ही माना जाएगा दूसरा इवेंट उसका रद्द कर दिया जाएगा यह नियम केवल रेस इवेंट में ही है ।
बाकी खिलाड़ी किसी भी दो इवेंट में भाग ले सकता है।
14 वर्ष के इवैंट : TRIATHLON A (60M,LONG JUMP, HIGH JUMP) ; TRIATHLON B (60M,LONG JUMP, SHOT PUT); TRIATHLON C (60M, LONG JUMP, 600M)
16 वर्ष के इवैंट : 60M,600M, 80M Hurdle, LONG JUMP 5m Approach, HIGH JUMP Scissor only, SHOT PUT Standing throw, JAVELIN THROW 10m Approach, Pentathlon
18 वर्ष के इवैंट : 100M, 200M, 400M, 1000M, 5000M RACE WALS (Boys) 3000M RACE WALK (Girls), 110M Hurdles (Boys), 100M Hurdles (Girls),HIGH JUMP, LONG JUMP, SHOT PUT, DISCUS THROW, JAVELIN THROW, HEPTATHLON
20 वर्ष के इवैंट : 100M, 200M, 400M, 800M, 1500M, 3000M, 5000M, 5000M RACE WALK, 110M Hurdles (Boys), 100M Hurdles (Girls), 400M Hurdles, 3000M SC, POLE VAULT, HIGH JUMP, LONG JUMP, TRIPLE JUMP, SHOT PUT, DISCUSS THROW, JAVELIN THROW, HAMMER THROW, DECATHLON (for Boys), Heptathlon (Girls).
5th VINEX JAVELIN THROW CHAMPIONSHIP-2026
5th विनेक्स जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में 03 अगस्त 2026 को 10 बजे से किया जाएगा ।
इस चैंपियनशिप के अंदर पुरुष, महिला ,20 वर्ष,18 वर्ष , 16 वर्ष, 14 वर्ष , 12 वर्ष आयु के बालक और बालिका भाग ले सकते हैं|
इस चैंपियनशिप की एंट्री ऑनलाइन होगी जिला एथलेटिक्स संघ मेरठ की वेबसाइट (WWW.DAASPORT.COM) के द्वारा एंट्री *29 जुलाई से शुरू होकर 02 अगस्त* तक चलेगी इसके बाद एंट्री नहीं होगी और ना ही इस चैंपियनशिप की ऑफलाइन एंट्री होगी। जाएगा इसलिए एथलीट को सलाह दी जाती है कि वह प्रविष्टियां तभी जमा करें जब उनकी भागीदारी के बारे में वह सुनिश्चित हो ।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी जिन थ्रो स्पाइक का प्रयोग करेंगे उसमें केवल 3mm और 4mm की नेल्स ही प्रयोग करने की अनुमति होगी ।
जिन खिलाड़ियों के पास में सिंथेटिक ट्रैक की नेल्स नहीं होगी उन्हें प्रतिभाग करने से रोक दिया जाएगा।
*विशेष*:-प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 07 अगस्त 2026 की तिथि के अनुसार खिलाडी अपने आयु वर्ग को निर्धारित करें।
Under 12Years(08.08.2014 से 07.08.2016 के मध्य जन्में ) BALL THROW
Under 14Years(08.08.2012 से 07.08.2014 के मध्य जन्में ) 500GM
Under 16Years(08.08.2010 से 07.08.2012 के मध्य जन्में ) 600GM/ 500GM
Under 18Years(08.08.2008 से 07.08.2010 के मध्य जन्में ) 700GM/ 500M
Under 20Years(08.08.2006 से 07.08.2008 के मध्य जन्में ) 800GM / 700GM
Open Men & Women 800GM / 700GM
DISTRICT YOUTH ATHLETICS CHAMPIONSHIP-2026
जिला एथलेटिक संघ के सचिव श्री अनु कुमार के अनुसार मेरठ जिला यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 1 अगस्त 2026 को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ के नवनिर्मित सिंथेटिक ट्रैक पर किया जाएगा ।
जो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स संघ के द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करेंगे उनको राज्य यूथ प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बालक बालिका की आयु 04.09.2008 & 03.09.2010 तारीख के मध्य होनी चाहिए।
इस प्रतियोगिता की ऑनलाइन एंट्री जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट www.daasport.com पर दिनांक 23 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो जाएगी और एंट्री करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक रहेगी ।
जिन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा उन्हें भारतीय एथलीट संघ की यूआईडी रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध कराना अति अनिवार्य होगा ।
अतः सभी खिलाड़ी शीघ्र ही अपनी यूआईडी भारतीय एथलीट संघ की वेबसाइट www.indianathletics.in पर अवश्य बनवा लें।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी जिन रनिंग स्पाइक का प्रयोग करेंगे उसमें केवल 3mm और 4mm की नेल्स ही प्रयोग करने की अनुमति होगी ।
जिन खिलाड़ियों के पास में सिंथेटिक ट्रैक की नेल्स नहीं होगी उन्हें प्रतिभाग करने से रोक दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी भारतीय एथलीट संघ की नो नीडल पॉलिसी का सख्ती से पालन करेंगे अर्थात यदि किसी खिलाड़ी के बैग में या अन्य किसी जगह कोई भी नीडल, इंजेक्शन, दवाई इत्यादि पाई जाएगी तो उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में बालक व बालिका वर्ग में निम्नलिखित इवेंट कराए जाएंगे:-
100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1000 मीटर, 5000 मीटर रेस वॉक, 110मीटर हर्डल (बालक),100 मीटर हर्डल (बालिका), लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो।
DISTRICT SENIOR (B) TEAM SELECTION-2026
उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (B) के लिए ज़िले कि चयन प्रक्रिया 2026
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार के अनुसार 29वी उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (B) 2026 का आयोजन 01 व 02 जून 2026 को प्रयागराज में किया जा रहा है, जिसमें निर्धारित मानकों को पूरा करने के पश्चात खिलाड़ी भारतीय एथलीट संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सीनियर इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 जिसका आयोजन 24 से 28 जून 2026 को भुवनेश्वर ओड़ीशा में आयोजित किया जाएगा, में प्रतिभाग कर सकते हैं ।
इस चैंपियनशिप के एथलीट की आयु 24 जून 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए (उसका जन्म 24 जून 2008 को या उससे पहले हुआ होना चाहिए)
प्रतियोगिता के इवेंट इस प्रकार है:-
पुरुष :100m,200m,400m,800m,1500m, 5000M, 10000m,110mHur,400mHur,3000mSC, Pole Vault, High Jump, LongJump, Triple Jump, Shot Put, Discus Throw, Javelin Throw, Hammer Throw, Decathlon,20000m Race Walk.
महिला: 100m,200m,400m,800m,1500m, 5000m,10000m,110mHur,400mHur,3000mSC, Pole Vault, High Jump, Long Jump, Triple Jump, Shot Put, Discus Throw, Javelin Throw, Hammer Throw, HEPTATHLON ,20000m Race Walk.
सचिव अनु कुमार के अनुसार जिन खिलाड़ियों को इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करना है वह जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट www.daasport.com पर अपनी ऑनलाइन एंट्री करके प्रतिभाग कर सकते हैं।
ऑनलाइन एंट्री की अंतिम समय सीमा 26 मई 2026 सांय 7:00 बजे तक है।
DISTRICT CROSS COUNTRY CHAMPIONSHIP-2026
प्रिय खिलाड़ियों, आप सभी की क्रॉस कंट्री की एंट्री प्राप्त हो गयी है | आपकी जानकारी के लिए बताया जा रहा है कि पुरुष मे 12 एंट्री , महिला मे 12 एंट्री , बालक 20 वर्ष मे 12 एंट्री ,बालिका 20 वर्ष ग्रुप मे 12 एंट्री , बालक 18 वर्ष 6 एंट्री , बालिका 18 वर्ष ग्रुप मे 6 एंट्री, बालक 16 वर्ष 6 एंट्री , बालिका 16 वर्ष ग्रुप मे 6 एंट्री राज्य प्रतियोगिता के लिए भेजी जाएंगी | एंट्री की ताजा स्थिति के अनुसार आप सभी चयनित हो सकते है { अत: आप सभी अपना AFI UID जरूर बनवा ले अन्यथा आपकी एंट्री राज्य प्रतोयोगिता मे नहीं भेजी जा सकेगी | इसे अति आवश्यक समझे | आप सभी को आमंत्रित किया जा रहा है।
जिला वार्षिक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2026:: जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री अनु कुमार के अनुसार जिला एथलेटिक एसोसिएशन मेरठ द्वारा 28 दिसंबर 2025 को भगत सिंह अकैडमी, पुट्ठा,वेद व्यास पुरी मेरठ में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन 60वी राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2026 जोकि 04 January 2026 को झाँसी में आयोजित की जाएगी, के लिए किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 4 आयु वर्गों के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें पुरुष व महिला वर्ग के लिए 10 किलोमीटर, 20 वर्षीय बालकों के लिए 8 किलोमीटर 20 वर्षीय बालिकाओं के लिए 6 किलोमीटर 18 वर्षीय बालकों के लिए 6 किलोमीटर 18 वर्षीय बालिकाओं के लिए 4 किलोमीटर 16 वर्षीय बालक बालिकाओं के लिए 2 किलोमीटर की रेस का आयोजन किया जाएगा। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा । इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एंट्री जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट WWW.DAASPORT.COM के माध्यम से करी जा सकती है |प्रतियोगिता की एंट्री करने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर 2025 को शाम 5:30 तक है| Age Brackets:- U20Boys & Girls -Born between 25.01.2006 & 24.01.2008 U18 Boys & Girls-Born between 25.01.2008 & 24.01.2010 U16 Boys& Girls-Born between 25.01.2010 & 24.01.2012 प्रतियोगिता सचिव : - सचिन भाटी 8588026028 राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की UID जरूर बनवा ले | इसके बिना आपका चयन राज्य प्रतियोगिता के लिए नहीं हो पायेगा | UID बनाने के लिए इस लिंक पर जाये : - https://ors.indianathletics.in/#/login
our teaching team
Ashutosh Bhalla
President
A strict administrator that has been working for organization since last 20 years . He won’t give you any slack, so you will have to produce the very best performance in your life.
Anurag Gupts
Sr Vice President
Anurag Gupta has a wide experience in both Sports culture and Business. His support is a must valuable part for promoting sports in District.
Anu Kumar
Secretary
Anu Kumar is having a wide experience in sports management and development being an athlete and IAAF Level-1 technical official.